FAQs for Helper4U Helpers

Answers to All Your Questions

नकली का मतलब? Sir/ma'am अगर ये नकली होता तो हम आपसे कुछ पैसे ले रहे होते, जब की हम यहां आपके लिए मुफ्त में काम कर रहे है.Helper4U एक पूर्ण रूप से verified website है जो की काम खोजने वालों को काम दिलाती है! और जिसने आजतक आपके जैसे लाखों लोगों का भरोसा जीता है!

जैसे ही आपकी प्रोफाइल verify हो जाती है तो हम जिन्हे काम करने वालों की जरूरत है उन्हे भेज देंगे और उनकी जरूरतों से आपका काम मेल खाते ही आपको उनका कॉल आएगा और आपके उनको पसंद आते ही आपको काम मिल जाएगा, अब इसमें २ दिन भी लग सकते हैं और २ हफ्ते भी, आपको बस थोड़ा सा सब्र रखना होगा।

आपकी तनख्वा आपके काम पर निर्भर करेगी और वो न बहुत कम होगी न ही बहुत ज्यादा। और तनख्वा की बात आप सीधे जिनके यहाँ काम करेंगे उनसे भी कर सकते है, हम इसमें कोई भी commission नहीं लेते।

जी बिलकुल. हम आपसे ऐसी कोई भी जानकारी नहीं मांगते जिससे की आपको तकलीफ़ हो, हम सिर्फ आपसे आपकी कुछ साधारण जानकारी मांग रहे है। और रही बात दस्तावेजों की तो वो सिर्फ आपकी बताई हुई जानकारी सही है या नहीं वो परखने के लिए मांगे जा रही है। और जबतक आपकी fingerprint नहीं हो तबतक आपके दस्तावेजों का कोई भी गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता।

जी हां. जैसे आप हमारे यहां verified होते है वैसे ही आपको काम देने वाले भी verified ही होंगे। और अगर आपको काम करते समय कोई तकलीफ हो तो आप हमे बता सकते है। और पिछले ९ साल से हमारे पास ऐसी कोई भी शिकायत नहीं आयी है।

नौकरी मिलने के लिए बस आपकी साधारण जानकारी, आपकी पासपोर्ट फोटो, आपके आधार कार्ड की फोटो आपको हमे देनी होगी और फिर हम आपकी प्रोफाइल बनाते है और हमारी website पर डालते है। और फिर जिनको काम करने वालों की जरूरत है वो आपसे संपर्क करते है और फिर आपकी उनसे मुलाकात के बाद और आपके उनको पसंद आने के बाद आपको नौकरी मिल जाती है।

आपको नौकरी आपके क्षेत्र में या अगर आप चाहो तो भारत के सभी बड़े शहरों में मिल सकती है।

आप छूटा काम भी कर सकते है और २४ घंटे किसी के साथ रहकर भी। ये निर्णय आपका होगा। और काम के समय की बात आप नौकरी देने वालों के साथ भी कर सकते है।

आपने हमे अपनी पूरी जानकारी दिई है या नही यह देख ले, अगर आप छोटे गांव से हो तो नौकरी मिलने में समय लग सकता है। और हम आपकी प्रोफाइल नौकरी देनेवालों तक पहुंचा रहे है। जैसे ही आपकी प्रोफाइल उनकी जरूरतों से मेल खाती है आपको काम मिल जाएगा। बस थोड़ा सब्र रखिए।

यह बात आपको जिनके यहां आप नौकरी करेंगे उनसे करनी होगी!